Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

जिला कारागार में होगा रामलीलाल मंचन

 

हरिद्वार

रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में कृष्ण लीला के मंचन के बाद रामलीला मंचन के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि अपराधी मानसिकता को बदलने के लिए जेल में रामलीला के मंचन का फैसला किया गया है। रामलीला में जेल के कैदी ही रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे। पात्रों के चयन के पश्चात कैदियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांचवे नवरात्र से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि हमारा उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को देश प्रेम और अध्यात्म के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में कृष्ण लीला के बाद अब नवरात्रों में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला मंचन के लिए कैदियों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जन्माष्टमी पर कृष्ण लीला का मंचन करने वाले अधिकांश कैदी ही रामलीला के पात्रों की भूमिका निभाएंगे। कुछ अन्य कैदियों ने भी रामलीला में अभिनय करने की इच्छा जताई है। उन्हें भी इसमें सम्मिलित किया गया है। मनोज आर्य ने बताया कि 5वी नवरात्रि के दिन जेल में रामलीला प्रारंभ हो जाएगी और दशहरे के दिन दिन रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। कैदी प्रतिदिन शाम को रामलीला की रिहर्सल कर रहे हैं। गौरतलब है कि जन्माष्टमी पर जिला कारागार में कैदियों ने कृष्णलीला का मंचन भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *