Tuesday, April 16, 2024
उत्तराखंड

महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया बापू एक नमन कार्यक्रम का आयोजन

 

हरिद्वार

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस फ्रंटल संगठनों की और से मध्य हरिद्वार स्थित बैंकट हॉल में बापू एक नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के लिुधयाना से आये संगीतकार गायक सरदार सुरेंद्र सिंह ने आजादी के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आजाद भारत की धरोहर हैं। गांधी जयंती पर शहर ही नहीं गांवों में जाकर देखने की जरूरत है कि आजादी के 75 वर्ष बाद गांवों की स्थिति कैसी है। यदि ग्रामीण भारत को आगे नहीं बढ़ाया गया तो भारत पिछड़ जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार शर्मा व प्रदेश महासचिव डासंजय पालीवाल ने कहा कि गांधी जयंती पर 1 अक्टूबर से उत्तराखंड की 760 पंचायतों में कांग्रेसजन प्रवास कर रहे हैं। वहां के वातावरण से रूबरू हो रहे हैं। इसे देखकर ही हमें आगे के भारत निर्माण करना होगा। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, किसानों, महिलाओं को सम्मान दिया है। इस पंरपरां को आगे बढ़ाया जाएगा। मुस्लिमों ने हमेशा कांग्रेस का झंडा हमेशा ऊंचा रखा है। उन्होंने कभी भी फिरकापरस्त ताकतों का साथ नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों का सम्मान किया है आगे भी करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की व महिलाओं की बराबर भागीदारी होगी। महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर इस हिटलर शाही सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे। मेयर अनिता शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं। गरीब के लिए एक वक्त का भोजना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। भाजपा सरकार का जाना तय है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी व असद महमूद ने कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। जात पात व धर्म के भेदभाव को भुलाकर राष्ट्रहित में योगदान दें। महात्मा गांधी ने देश को अपने विचारों से गति प्रदान की है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम का संचालन डा.संजय पालीवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया। कार्यक्रम को श्रमिक नेता मुरली मनोहर, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, यशवंत सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, शुभम अग्रवाल, ओपी चौहान, अंजू मिश्रा, शशी झा, सपना सिंह, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, गुलबीर सिंह, राजेश शिवपुरी, रवि कश्यप, फुरकान अली, चौधरी बलजीत सिंह, सतीश कुमार महासचिव, संजीव चौधरी, जटाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश पुंडीर, प्रदीप अग्रवाल, अमन गर्ग, डॉ समीरसिंह, राजीव गौड़, उदयवीर चौहान, दिनेश वालिया, महेश प्रताप राणा, जितेंद्र विद्याकुल, अम्बिका पांडे, अशोक उपाध्याय, संग्राम सेनानी परिवारों की परिषद के महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी, धर्मपाल ठेकेदार, शाहनवाज कुरैशी, बलराम राठौड़, इंआकाश बिरला, विशाल राठौड़, सुनील कुमार, वसीम सलमानी, कपिल रोहिल्ला, मनीराम बागड़ी, हाजी फैयाज अली, हाजी शेरू अंसारी, मुसर्रत आजम शैफी, उषा शर्मा, श्रीमती रामकिशन कोरी, गौरव चौहान, नावेज अंसारी, मनोज जाटव, संगम शर्मा, रिजवान कुरैशी, राजेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद चंचल, धूम सिंह सैनी, किरणपाल बाल्मीकि, दिलशाद मसूरी, डामेहरबान, प्रताप सिंह, सीपी सिंह, राजेंद्र भंवर, जितेंद्र चौधरी, सत्यपाल शास्त्री, हरिशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, इमदाद हाजी, अनीश कुरैशी, तस्लीम कुरैशी, मुर्सरफ सैफी, असद महमूद आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *