Sunday, May 5, 2024
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क गिनाई सरकार की उपलब्धियों

 

गोरखपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ स्तरीय घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत महानगर के गीता नगर मंडल के शेखपुर बूथ संख्या 136 कालीबाड़ी मंदिर गीता प्रेस रोड पर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए जनसंपर्क कर सरकार के किये गये विकास कार्यों का पत्रक वितरित किया।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 26 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनने के बाद से आगामी 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर घर-घर संपर्क होगा और 2 अक्टूबर को सभी बूथो पर मंडल इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सभी योजनायें गरीब तबकों को लाभान्वित कर रही हैं। प्रदेश में योगी सरकार एक ईमानदार नेतृत्व परिश्रमी नेतृत्व और गरीबों के कल्याण व गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। देश के ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व में अपना स्थान बनाते हैं विदेशों में भाजपा सरकार की सराहना होती है तो देश का भी सम्मान बढ़ता है और गांव गरीब किसान का भी सम्मान बढ़ता है। उसी तरह राज्य के अंदर एक परिश्रमी नेतृत्व ईमानदार नेतृत्व जो समाज के सभी वर्गों की चिंता करती है वन टांगिया जैसे समाज की चिंता करती है राजस्व ग्राम बनाना और सभी गरीबों को पक्का छत देना है। इसी तरह मोदी जी और योगी जी दोनों मिलकर देश व प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए व आतंकवाद व गुंडागर्दी से मुक्ति और राज्य अच्छा बने। साढ़े चार साल पहले गुंडागर्दी होती थी बम फटते थे। आज योगी सरकार के साढ़े 4 वर्ष में ना कोई दंगा हुआ ना कोई बम फटा आज गुंडे माफियाओं को डर लगता है और उत्तर प्रदेश विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्रों में केंद्र व राज्य की जो योजनाएं हैं इसमें उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है,जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय योजना टीकाकरण गरीबों के लिए अन्य वितरणनगरीबों को जान और जहान दोनों बसाने का काम मोदी जी और योगी जी की सरकार कर रही है। यही सब रिपोर्ट कार्ड सरकार ने जो कार्य किए उसे जनता के बीच में पहुंचाने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान 26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बूथस्तरीय जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। पुनः 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ग्रामीण विधायक विपिन सिंह मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता महंत रविदास क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सत्येंद्र सिन्हा क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ल बृजेश मणि मिश्र इंद्रमणि उपाध्याय अच्युतानंद शाही देवेश श्रीवास्तव ओमप्रकाश शर्मा बृजेश मणि मिश्र राहुल श्रीवास्तव अवधेश अग्रहरी मनोज अग्रहरि के.एम.मझवार भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्र निखिल मोटाने सोमू निगम अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार भोला अग्रहरि अनिल कुमार दुर्गेश कोरी महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव सच्चिदानंद शर्मा रंजना गुप्ता अजय जायसवाल पद्मा गुप्ता भोला सहित महानगर के सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी-कार्यकर्ता घर- घर जनसंपर्क अभियान में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *