Friday, May 3, 2024
उत्तराखंड

श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने मनाया स्थापना दिवस

हरिद्वार

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग का छठा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विंग की पदाधिकारियों व सदस्यों ने महिलाओं के संरक्षण संवद्र्धन में सतत योगदान का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की सदस्याओं ने गीत, संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष रीतू तायल ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार द्वारा स्थापित समाजसेवा के मानदंडों का पालन करते हुए महिला विंग महिलाओं के उत्थान, संरक्षण, संवद्र्धन तथा उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। निर्धन वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ पाठ्य पुस्तक तथा लेखन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के उचित समान दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। घरेलू हिंसा के प्रति भी लगातार जनचेतना फैलायी जा रही है। महिलाओं के प्रति संक्रीण मानसिकता रखने वाले लोगों को समझना चाहिए कि महिलाएं समाज उत्थान में विशेष स्थान रखती हैं। परिवारों के संरक्षण में महिलाओं के योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। बालक बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। अर्चना अग्रवाल व आरती अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। आज के परिवेश में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान कर रही हैं। परिवार, समाज व देश के विकास में महिलाओं का योगदान सर्वाधिक है। महिलाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर महामंत्री पिंकी अग्रवाल, ललतेश गुप्ता, रागिनी गुप्ता, मीनू बंसल, पूजा बंसल, पूजा गोयल, शालिनी अग्रवाल, रेखा जैन, तोषी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, विनती जैन, अलका गोयल, सपना गुप्ता, सपना गर्ग, संगीता गर्ग, संगीता गुप्ता, कंचन अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, प्राची गुप्ता आदि मौजूद रही। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने महिला विंग की पदाधिकारियों व सदस्याओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जन सरोकारों के मुद्दों पर काम करते हुए महिला विंग निर्णायक भूमिका निभा रही है। वैश्य समाज की महिलाएं सदैव ही समाज उत्थान में योगदान कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *