Thursday, May 9, 2024
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिन पर भाजयुमो की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन

 

अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा के नगर और आसपास के मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घजीवन की कामना की गई। भाजयुमो की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गांधीपार्क में हुए हवन अनुष्ठान के मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने उनके दीर्घजीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में पार्टी 2022 में 60 पार के नारे को साकार कर सत्ता में वापसी करेगी। यहां जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला मंत्री पुष्कर सिंह कनवाल, अक्कू वर्मा, प्रकाश बिष्ट, प्रमोद चंद्र लोहनी, पारस कांडपाल, निखिल कुमार टम्टा, वैभव सिंह, दीक्षित जीना, हरीश बिष्ट, आशीष गुरुरानी, खीम सिंह, सुंदर मटियानी, रोहित भोज, पंकज वर्मा, अजय वर्मा, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

सांसद ने अस्पताल में फल बांटे- भाजपा नगर मंडल की ओर से सीएम धामी का जन्म दिन मनाते हुए उनके दीर्घजीवन की कामना की गई। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा की अगुवाई में जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि धामी के सीएम बनने से प्रदेश के युवा शक्ति में ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने सीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की। यहां जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, किरन पंत, धर्मवीर आर्य, मनोज जोशी, संजय साह रिख्खू, वीना नयाल, बंसीलाल कक्कड़, दीप्ति सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *