Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं कुछ असामाजिक तत्व: पाहवा

 

हरिद्वार

भैरव सेना के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि संगठन को बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ लोग अनावश्यक रूप से शहर भर में विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। संगठन की छवि को धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किए गए कुछ लोग अब संगठन के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के नाम से गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह समारोह में खर्च करने के नाम पर गलत तरीके से पैसे भी वसूले जा रहे हैं। चरणेजीत पाहवा ने कहा कि जबकि वालापुर पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गयी थी। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों को भी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से अवगत करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ऐसे तत्वों से जागरूक रहना चाहिए। भैरव सेना संगठन के नाम से पैसा मांगे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं। चरणजीत पाहवा ने कहा कि भैरव सेना संगठन हिंदू हितों को लेकर काम कर रहा है। गौ गंगा संरक्षण को प्रत्येक पदाधिकारी समर्पित है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से संगठन में प्रवेश करने के उद्देश्य से इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *