Thursday, May 2, 2024
उत्तराखंड

महिला ने लगाया देवर पर दुष्कर्म का आरोप , केस दर्ज

 

रुडक़ी

एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की तहरीर के आधार पर देवर रवींद्र पर दुष्कर्म तथा पति धर्मेंद्र पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *