Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंड

विपक्ष के झांसे में नही आएंगे किसान : कमल प्रधान

 

हरिद्वार

भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सभी वर्गों का विशेष ख्याल किया जा रहा है। किसानों के लिए भी केंद्र की मोदी सरकार की ओर से तमाम लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है। लेकिन मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता विपक्ष को हजम नहीं हो रही है और वह किसान आंदोलन के माध्यम से सरकार को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन िवपक्ष के मंसूबे सफल नहीं होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि भाजपा ही किसानों कि सच्ची हितैषी है। विपक्ष के भ्रम में किसान आने वाले नहीं है। सरकार के खिलाफ विपक्ष झूठा वातावरण बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं और प्रदेश में भी किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क़ृषि तथा उद्यान में काश्तकारों को आसान ऋण, सब्सिडी, बीज और खाद मुहैया कराई गई है। इससे काश्तकार आसानी से समय पर फसलो की बुआई और काश्त के कार्य कर रहे हैं। पहले किसानों को समय पर खाद या बीज नहीं मिल पाता था, लेकिन अब समय पर उन्हें सुविधाएं मिल रही है। किसानों के खाते में सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है। भाजपा किसानों की उन्नति में देश की खुशहाली मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *