Thursday, May 2, 2024
उत्तराखंड

सेलाकुई व्यापार मंडल के नवनिर्वाचितों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

विकासनगर

उद्योग व्यापार मंडल सेलाकुई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री व सदस्यों को व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल जैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष ने कहा के सेलाकुई के व्यापारियों के हितों एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापारियों को एकजुट कर संघर्ष करेंगे। सेलाकुई बाजार स्थित एक कांप्लेक्स में व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ डॉ. पंकज किशोर गौड़ एवं उदित नारायण गौड़ ने दीपक प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संरक्षक अनिल गोयल और प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोयल का अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ व महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण को प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके पद संरक्षक और प्रदेश अध्यक्ष ने सेलाकुई व्यापार मंडल को हर संभव सहयोग देने व हर संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया। कहा कि व्यापार मंडल की जो समस्या होगी, प्रदेश नेतृत्व उसके निराकरण के लिए हर समय सहयोग देने को तैयार रहेगा। प्रदेश संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी हमेशा अनुशासित रहने के साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखते हैं। जिसे भविष्य में भी कायम रखा जाना चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकासनगर अमरजीत सिंह राजू, अध्यक्ष सहसपुर पंकज महावर, अंकित कंडवाल, अध्यक्ष हरबर्टपुर सचिन रोहिल्ला, सुभाष कोहली, थाना अध्यक्ष विनोद राणा, व्यापारी प्रकाश भट्ट, अश्वनी गुप्ता, राजीव गुरु, अशोक महावर, संजय गर्ग, राजगंज सारी, साबिर अली, जितेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, राजेंद्र घनसाली, काशीराम महावर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *