ऋषिकेश मेयर को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष जताया
ऋषिकेश
नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों ने ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं के मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष जताया है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित मेयर के लिए अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों ने ममगाईं को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। इस महत्वपूर्ण दायित्व पर खरा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास का मॉडल बनाया जाएगा। जन सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित किया जाएगा।