Monday, May 6, 2024
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत मेगा इवेंट रक्षा उत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजित ।

प्रयागराज|

सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित। उ0प्र0 शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण माह-अगस्त 2021से दिसम्बर 2021 तक संचालित किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में अध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार व मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की उपस्थिति में मेगा इवेंट रक्षा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर  अध्यक्ष, जिला पंचायत ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित की गयी है। जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अब तक 36 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। सरकार द्वारा महिलाओं को केन्द्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गयी है। उन्होनें कहा कि महिला परक योजनाओं की नियमित समीक्षा कर क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित महिलाओं से अपेक्षा की कि वे अपने आस-पास की महिलाओं को जागरूक करें, जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाएं उठा सकें। उन्होनें कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जो ऋण दिया जाता है उसका वे सदुपयोग करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाएं महिला लाभार्थी के नाम से ही आवटिंत किया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *