Thursday, May 16, 2024
उत्तराखंड

बेटियों के संरक्षण व संवद्र्धन का संदेश देता है रक्षा बंधन पर्व : मनोज प्रालिया

 

हरिद्वार

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में आदि अनादि काल से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। सभी को परंपरागत तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए बहनों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले सभी पर्व समाज को संदेश देते हैं। रक्षा बंधन का पर्व भी बेटियों के संरक्षण व संवद्र्धन का संदेश समाज को देता है। सभी को बेटियों को शिक्षा व जीवन में आगे बढऩे के समान अवसर बेटियों को उपलब्ध कराने चाहिए। प्रालिया ने कहा कि आज बेटियां भी बेटों के समान सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा, राजनीति, समाजसेवा, खेल आदि सभी क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन से बेटियां देश व समाज को गौरवान्वित कर रही है। हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने शानदान खेल का प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार व उत्तराखण्ड को गौरव बढ़ाया। उनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल की कई महिला खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *