Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंड

कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए चलाया जाएगा जनचेतना अभियान: विकास तिवारी

 

हरिद्वार

कोरोना की तीसरी लहर के प्रति भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान के माध्यम से तीसरी लहर के मुकाबले की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी ने संभावित तीसरी लहर के सफलतापूर्वक मुकाबले के लिए देश और समाज को तैयार करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिले का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का प्रशिक्षण भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में 13 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सकों द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारियां भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी। भाजपा कार्यकर्ता वालिंटियर के रूप में कोरोना संक्रमण के प्रति वृहद स्तर से जागरूकता अभियान चलाएंगे। पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तीसरी लहर के खतरे से आम नागरिकों को बचाने के उद्देश्य से जनचेतना अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें बूथ कार्यकर्ता, वालिंटियर, स्वयंसेवी, जनचेतना अभियान चलाएंगे। विकास तिवारी ने कहा कि कोरोना को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी समाज में फैल जाती हैं। उस दौरान लोगों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। तीसरी लहर के खतरे को कम करने के उद्देश्य से यह मुहिम अवश्य ही कारगर होगी। विकास तिवारी ने कहा कि सोशल, डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज, मूंह पर मास्क आदि की जानकारियां लोगों से साझा कर प्रेरित करने का काम किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीसरी लहर का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा। इस अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सकों से वार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के प्रति सचेत करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर अंकित आर्य, अनामिका शर्मा ने अभियान को तेजी से चलाए जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *