Friday, May 3, 2024
उत्तराखंड

प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा रालोद : ब्रह्म सिंह बालियान

 

हरिद्वार

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह बालियान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर उमीदवार उतारने का ऐलान किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ब्रह्म सिंह बालियान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन व किसानों की समस्याएं दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि देश का किसान सड़कों पर है। उत्तराखण्ड राय में चकबंदी नहीं है। गन्ने का बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य घोषणा, दो करोड़ा रोजगार, बढ़ती बेरोजगारी, किसान को फसलों का वाजिब दाम, कोरोना महामारी नियंत्रण में सरकार की विफलता, महंगाई आदि रालोद के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। प्रदेश रतन लाल लखेड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश के युवा आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों मे पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि रालोद राय के युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों सहित सभी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। युवा वर्ग को पार्टी से जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव काजी चांद व प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी ने कहा कि रालोद हमेशा ही किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहा है। उत्तराखण्ड में किसान हितों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान महीनों से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। लेकिन पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही मोदी सरकार किसानों की मांगे मानने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर आदित्य चौधरी, योगेंद्र सिह, वेदप्रकाश, हरवीर चौधरी, डा.देवेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *