Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

 

हरिद्वार

मुख्य नगर आयुक्त की कार्यशैली से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में निगम परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार के दबाव में काम कर रहे अधिकारी जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। कुंभ मेलेे आए हजारों कूड़ेदान निगम में पड़े खराब हो रहे हैं। नाला साफ करने वाले वाहनों में घास उग आयी है। खुले में पड़े कूड़ेदान में बरसाती पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनप रहा है। लेकिन मुख्य नगर आयुक्त इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार और स्थानीय विधायक के इशारे पर काम कर रहे अधिकारी मेयर को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। पार्षद राजीव भार्गव और उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि निगम में अधिकारियों की लापरवाही के चलते करोड़ों रुपए का सामान बर्बाद हो रहा है। कूड़ेदान में बरसात का पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बन रहा है। ऐसे अधिकारियों को निगम से हटाना चाहिए। पार्षद सुहेल कुरेशी और अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मेयर से बिना पूछे अधिकारी सामान को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर और बोर्ड की अनुमति के बिना अधिकारी निगम का सामान बीजेपी के लोगों को बांट रहे। अधिकारियों की हठधर्मिता नहीं चलने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हरद्वारी लाल, नीलम शर्मा, संगम शर्मा, हाजी शाहबुद्दीन, प्रबोध बंसल, विजय ठाकुर, अरविंद चौहान, नीटू शर्मा, सतेंद्र वशिष्ठ, मनोज जाटव, कुशलपाल, शंकर खन्ना, सुमित भाटिया, विशाल काटी, नकुल महेश्वरी, रजत कुमार, संदीप कुमार, नावेज अंसारी आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *