Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंड

गर्भवती महिला की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

रुडकी। थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जा रही है। कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में कुछ दिन पूर्व एक गर्भवती महिला की देवर ने पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमें एक दो साल का बच्चा भी घायल हो गया था। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीडऩ के चलते उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विपिन, ससुर व सास सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मृतक महिला के पति विपिन और ससुर मदनपाल को माजरी चौक से गिरफ्तार किया। जबकि सास चंद्रकला को कोटा मुरादनगर से गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में एसओ धर्मेंद्र राठी, गम्भीर सिंह तोमर, लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण,अरविंद, सोनू,दीपक रावत, आशीष बिष्ट,पप्पू कश्यप, अनिता, मनोहर बलोदी आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *