Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा शुरू करने एवं बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग की

हरिद्वार

व्यापारियों ने चार धाम यात्रा शुरू करने और बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता व महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने टैक्सी स्टैंड पर ट्रैवल्स व्यपारियो के साथ बैठक कर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सभी रा’यों में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। बड़े-बड़े रा’य खोल दिये गए हैं। वैष्णोदेवी की यात्रा श्रद्धालुओ के लिए खुली है। लेकिन चार धाम यात्रा पर सरकार का रवैया पर्यटन से जुड़े व्यपारियो के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए चार धाम यात्रा को तीर्थयात्रियों के लिए खोलना चाहिए। यदि चारधाम यात्रा शुरू नहीं की गयी तो पर्यटन से जुड़े व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। व्यापारी बार बार सरकार से चारधाम यात्रा शुरू करने और राहत दिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही है। सरकार ना तो व्यापारियों को कोई राहत दे रही है, न ही चारधाम यात्रा आरंभ कर रही है। सेठी ने कहा कि व्यापारियों के संघर्ष के बाद सरकार ने सप्ताह में पांच दिन सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को दुकानें खोलने का समय शाम बजे से बढ़ाकर रात 9 बजे तक करना चाहिए। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नाथीराम सैनी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाडिय़ों के पहिये 2020 से थमे हुए हैं। लगातार खड़ी रहने से गाडिय़ों की बैटरियां खराब हो गई है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन सरकार के कानों पर कोई जूं तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से ऐसा लगता है कि कोरोना सिर्फ उतरखण्ड के व्यपारियो के लिए है। जब सभी रा’य खुल रहे हैं। व्यापार चल रहा है तो रा’य सरकार पर्यटन पर आश्रित उत्तराखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार क्यो कर रही है। सरकार जल्द से जल्द यात्रा शुरू व्यापारियों को राहत दे। बैठक में मनमोहन सिंह, विक्रम सिंह नेगी, मधुसूदन, कृष्ण कुमार, जगलाल गुप्ता, राजेश प्रधान, तेजपाल सैनी, विनोद कुमार, रमेश चंद, दीपक कुमार, हन्नी दामिर, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *