Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

वाल्मिीकि आश्रम के महंत मानदास को बताया महान संत

हरिद्वार

सेंट्रल वाल्मिीकि सभा(इंडिया) के पंजाब से आए डेलीगेटस की कनखल स्थित वाल्मिीकि आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान सफ ाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने, वाल्मिीकि समाज के युवाओं शिक्षा व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गयी। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने आश्रम के महंत मानदास महाराज का जन्मोत्सव मनाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब सफ ाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजा राम वाल्मिीकि ने कहा कि अच्छे दिन लाने समेत अनेक लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार की नीतियों के चलते गरीब मजदूर वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। महंगाई आसमान छू रही है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में ठेका प्रथा के तहत बेहद मामूली वेतन पर कार्य कर रहे सफ ाई कर्मचारियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सफ ाई कार्य में लागू ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही वाल्मिीकि समाज के बच्चों की शिक्षा व युवाओं को रोजगार के लिए विशेष नीति बनायी जाए। गेजा राम वाल्मिीकि ने कहा कि पंजाब सरकार ने सफ ाई कर्मचारी वर्ग के हित में कई कदम उठाए है। जिनसे सफ ाई कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार आया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अमरेंद्रसिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल कर पंजाब में दोबारा सरकार बनाएगी। वाल्मिीकि आश्रम के महंत मानदास को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में भगवान महर्षि वाल्मिीकि की शिक्षाओं व उपदेशों का प्रचार कर समाज का मार्गदर्शन कर रहे महंत मानदास एक विद्वान संत हैं। वाल्मिीकि आश्रम को सेवा केंद्र के रूप में स्थापित करने में उनका अमूल्य योगदान है। शरणजीत सिंह चढ्ढा ने कहा कि वाल्मिीकि आश्रम में प्रतिवर्ष होने वाली बैठक में विदेशों से भी सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होते हैं। लेकिन विश्वव्यापारी महामारी कोविड के चलते लगातार दो वर्षो से सूक्ष्म रूप से बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान महर्षि वाल्मिीकि की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को समाज कल्याण में योगदान देना चाहिए। महंत मानदास महाराज ने कहा कि सेंट्रल वाल्मिीकि सभा का समाज के उत्थान में विशेष योगदान है। समाज के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ सभा पूरी दुनिया में भगवान वाल्मिीकि की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिीकि की कृपा से जल्द ही पूरी दुनिया से कोरोना महामारी समाप्त होगी। जनजीवन सामान्य होगा और समाज में खुशहाली आएगी। जिसके के लिए सभा के प्रतिनिधि साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर सतीश कुमार मल्होत्रा, राजेश घारू, प्रकाशचंद, गमी कल्याण, बालकृष्ण, दर्शन मैण, बलवंत सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह गिल, हरविंदर वालिया, अमरजीत अटारी, दिलबाघ सिंह हुसैनपुरा, जतिन्दर सिंह चणों आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *