नगर पालिका हरबर्टपुर ने किया सेनेटाइजेशन
विकासनगर
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर का सेनेटाइजेशन अभियान जारी है। सोमवार को पालिका टीम ने वार्ड दो, आदर्श विहार, वार्ड सात टी स्टेट, वार्ड पांच रामबाग आदि इलाकों में सेनेटाइजेशन किया। इसके अतिरिक्त पालिका टीम ने आसन नदी स्थित श्मशान घाट स्थल पर सफाई अभियान भी चलाया। पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोरोना काल से पालिका परिषद की ओर से नगर क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।