Thursday, May 2, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

नगर निगम ने किया सडक़ खोदने पर एडीबी को नोटिस जारी

रुडक़ी – लाइन डालने के लिए सडक़ खोदने पर नगर निगम ने एडीबी को नोटिस जारी किया है। निगम ने कुछ माह पूर्व ही यह सडक़ बनवाई थी। एडीबी को यह कार्य सडक़ के किनारे पर करना था, लेकिन एडीबी ने लाइन डालने के लिए सडक़ को ही खोद दिया है। एडीबी लाइन डालने के लिए रामपुर चुंगी रोड पर जेसीबी से एक सडक़ को खोद दिया है। नगर निगम ने इस सडक़ को कुछ समय पहले ही बनवाया था। जेसीबी से यह सडक़ खोदी गई है। नगर निगम के एई रजित कोटियाल ने बताया कि जिस सडक़ को लाइन डालने के लिए एडीबी ने खोदा है, यह खुदाई सडक़ के किनारे पर होनी थी। लेकिन एडीबी ने यह खुदाई सडक़ पर ही कर दी है। नगर निगम ने सडक़ खोदे जाने पर एडीबी को नोटिस जारी किया है। अब एडीबी ही इस सडक़ की मरम्मत कराएगा। वहीं आर्य कन्या इंटर कालेज के सामने कुंदन स्वीट्स की ओर जाने वाली रोड के टूट जाने पर भी एडीबी को नोटिस जारी किया गया है। एई रजित कुमार कोटियाल ने बताया कि इस संबंध में एडीबी अधिकारियों से भी बात हो गई है। एडीबी अधिकारियों ने कहा है कि जो सडक़ें एडीबी के कार्य के कारण टूटी है। उनकी मरम्मत कराई जाएगी, जरूरत पडऩे पर उन्हें बनवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *