Monday, May 20, 2024
उत्तराखंड

भाजपा सरकार व संगठन में बदलाव से कार्यकर्ताओं में खुशी

 

हल्द्वानी

प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न मनाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में नारेबाजी की और आपस में मिष्ठान वितरित किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने व बंशीधर भगत के कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। एक-दूसरे को बधाई दी। आपस में एक-दूसरे को मिठाई खिलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए अध्यक्ष से जहां मिशन 2022 को फतह हासिल होगी, वहीं नए मंत्री से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी। सभी ने केंद्रीय हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि राज्य में तीरथ सरकार में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, जिला मंत्री प्रताप बोरा, डा. अनिल कपूर डब्बू, विजय बिष्ट, नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय, जितेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेंद्र कश्यप, महामंत्री मनोज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल, विनोद जायसवाल, दिनेश सिंह, नगर मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र सुयाल, असगर अली, नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपाली कन्याल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, बीना जोशी, जिला महामंत्री अलका जीना, अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, चित्रा सुधार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली, नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नन्हे कश्यप, अतुल जायसवाल, कमलेश साहू, हरीश मनराल, पनराम, त्रिलोक सिंह बिष्ट, चतुर सिंह बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *