Sunday, May 19, 2024
Uncategorized

राशन डिपो अलाटमेंट में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

पंचकूला

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब राशन डिपो के अलाटमेंट में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वहीं, आज सदन में महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ाने वाली एक नई इबारत लिखी गई। प्रश्नकाल के बाद महिला विधायकों ने कार्यवाही का संचालन किया।
हरियाणा विधानसभा में पीठासीन अधिकारी का दायित्व कांग्रेस की विधायक किरण चैधरी निभा रही हैं। भाजपा विधायक सीमा त्रिखा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करवाई। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को जजपा विधायक नैना चैटाला आगेे बढ़घ रही हैं। बीमारी के बावजूद गृह मंत्री अनिल विज भी सदन में पहुंचे हैं। कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने प्रदर्शनों के दौरान प्रदेश में कुल 68 लोगों की मौत हुई है। इनमें 21 हरियाणा और 45 पंजाब के हैं। 51 लोगों की मौत स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हुई, जबकि 15 की मौत सड़क हादसों में हुई है। दो किसानों ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल हरियाणा सरकार इन मृतकों के आश्रितों को कोई सहायता राशि नहीं देने जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *