Wednesday, May 1, 2024
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सत्ता पक्ष विपक्ष के बीच गतिरोध समाप्त कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन रद

शिमला –

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सत्तापक्ष -विपक्ष के मध्य चला आ रहा गतिरोध टूट गया है। निलंबित विधायकों को छोड़ कांग्रेस के बाकी सदस्य सदन में आ गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेश पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने पांच विधायकों का निलंबन रद करने का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों से ही सदन की शोभा है। इसलिए अब आगे सार्थक कार्य किया जाएगा।
सत्ता पक्ष और विपक्ष में गतिरोध तोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, माकपा विधायक राकेश सिंघा और कांग्रेस के कुछ सदस्य भी शामिल रहे। राज्यपाल से दुर्व्यवहार के बाद से लेकर कांग्रेस के 5 सदस्यों के निलंबन के कारण कांग्रेस शुक्रवार को भी सदन के अंदर नहीं आई। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चाहते थे कि बजट की प्रस्तुति के समय दोनों पक्षों की मौजूदगी रहे इसलिए गतिरोध तोड़ने की पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *