Monday, April 29, 2024
दिल्ली

लोग बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैरू रामवीर बिधूड़ी

 

नई दिल्ली………

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि केजरीवाल के विधायक और निगम पार्षद ने मिलकर त्रिलोकपुरी को कूड़े का घर बना दिया है। त्रिलोकपुरी की जनता बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। आज यहां एक प्रेसवार्ता में उन्होंने उपचुनाव में जनता को अपने बीच के ऐसे प्रत्याशी को चुनने को कहा जो उनकी समस्याओं से पूरी तरह से परिचित हो और हर वक्त उनके साथ खड़ा रहे।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश गुगरवाल स्थानीय हैं, वहीँ ‘आप’  प्रत्याशी बाहरी है और वह इस क्षेत्र से पूरी तरह अनजान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के लोग गरीबों से जबरन वसूली करते हैं। त्रिलोकपुरी क्षेत्र में विधायक और निगम पार्षद दोनों ही आम आदमी पार्टी के हैं इसके बावजूद विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र में कोई पार्क, स्कूल, कॉलेज या फिर अस्पताल नहीं बना है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार की छह साल की नाकामी उजागर करते हुए पूछा कि आखिर क्यों केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं किया जाता है? उन्होंने पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना  स्वच्छ भारत अभियान योजना न लागू करने का कारण भी पूछा।  पुर्नवास कॉलोनियों को अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, जबकि केजरीवाल ने यह वादा छह साल पहले किया था। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने 72 लाख लोगों को 11 किलो राशन मुफ्त में दिया लेकिन, केजरीवाल सरकार ने क्या किया? अगर केजरीवाल सरकार ने सही से काम किया होता तो लोग कोरोना काल में पलायन करने पर मजबूर नहीं हुए होते। आज दिल्ली की हालत जर्जर हो चुकी है। प्रदूषण से दिल्ली त्रस्त है लेकिन नींद में सोई केजरीवाल सरकार सिर्फ और सिर्फ दूसरे राज्यों में अपना राजनीतिक विस्तार करने में लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *