जानिये नवरात्र व्रत में क्या क्या खाये।
1.फल: मौसमी, सेब, केला और कीवी, अनार फलों का सेवन कर सकते है। इन फलो का सेवन करने शरीर को लाभ होता है। या इन फलो को एक साथ मिलाकर भी खा सकते है। हम इन्हे दही के साथ मिलाकर भी खा सकते है। सेब, केला और पपीता आदि से फ्रुट सलाद के रूप में ले सकते है
2. कुट्टू का आटा: आप रोटी या पूरी के रूप में बनाने के लिए कुट्टू का आटा या सिघाड़े का आटा का उपयोग कर सकते हैं।
3. व्रत के चावल: आप व्रत में समक के चावल का उपयोग भी कर सकते है समक के चावल को खिचड़ी या खीर बना सकते है। समक का चावल जल्द पचने में आसान होता है। इसका सेवन अधिक मात्रा में भी कर सकते है।
4. साबूदाना: आप दुध के साथ भी साबूदाना का सेवन कर सकते है।
5. मखाना: मखाना को खीर में डाल कर व मखाना को भुन कर स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं।
6. रॉक साल्ट: सेंधा नमक या रॉकसाल्ट का उपयोग व्रत में करते है ये प्रकृति में शुद्ध माना जाता है।
7. मसालों: आप जीरा या जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, अजवाइन, काली मिर्च के टुकड़े, सूखे अनार के बीज, का उपयोग कर सकते हैं। यह भक्तों की मान्यताओं और घरेलू परंपराओं पर निर्भर करता है।
8. सब्जियां: आलू, मीठे आलू, टमाटर, लौकी, अरबी, कचालू, सूरन या याम, नींबू, कच्चे या आधे पके हुए कद्दू और पालक, टमाटर, लौकी, ककड़ी और गाजर अक्सर व्रत में पसंदीदा सब्जीयों के रूप में जाने जाते है। आलू लोकी और कद्दू का आप दही के साथ सेवन कर सकते हैं।
9. दूध के उत्पाद: आप दूध, दही, पनीर, देसी घी, मालाई और दूध और खोया से बने पकवान तैयारी कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शुद्धता रखी जाए, घर पर अपना पनीर बनाना उचित माना जाता है।