Friday, April 26, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़समाचार

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व हरीश रावत के करीबी अतुल जोशी आप में शामिल, लंबे समय से कांग्रेस के भेदभाव पूर्ण रवैया से थे नाखुश

देहरादून……….

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और हरीश रावत के करीबी रहे अतुल जोशी ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोशी को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। अतुल जोशी ने बताया कि लंबे समय से कांग्रेस के भेदभाव पूर्ण रवैया से वे नाखुश थे। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का मन बनाया और आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसके बाद उनकी नई राजनीतिक पारी आम आदमी पार्टी के साथ शुरू होगी और उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *