Saturday, May 18, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़समाचार

बीएसएफ ने जम्मू में घुसपैठिए को ढेर किया, कठुआ में पाक सैनिकों ने तोड़ा सीजफायर

 

जम्मू……

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब पौने 10 बजे सांबा सेक्टर के चक फकीरा सीमा चैकी (सीमा स्तंभ संख्या 64) के निकट हुई। बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा कई बार चेतावनी देने बावजूद घुसपैठिया सीमा की बाड़ की ओर बढ़ता रहा, जिसके बाद बीएसएफ सैनिकों ने उसपर गोली चला दी। पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह से शव बरामद हुआ है, वह अंतराष्ट्रीय सीमा पर भारत की ओर लगभग 40 मीटर की दूरी पर है।

दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम चैकियों और गांवों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया रविवार को करोल कृष्ण सीमा चैकी क्षेत्र में रात लगभग दस बजकर 20 मिनट पर सीमापार से गोलीबारी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से सुबह पांच बजे तक गोलीबारी होती रही और भारतीय पक्ष को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *