बजट के दौरान काले कपड़े पहन कर कांग्रेसी सांसदों ने कृषि कानूनों पर अपना विरोध जताया
नई दिल्ली…….
पंजाब में कांग्रेस पार्टी के सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह ने बजट के दिन सोमवार को काले कपड़े पहन कर विवादास्पद कृषि कानूनों पर अपना विरोध जताया। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन तकरार अभी भी बरकरार है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मसले के जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया,तब यह आंदोलन और लंबा चल सकता है। कांग्रेस तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रही है। �1�E~*