Sunday, May 19, 2024
देश

अजय व काजोल ने बेटी को 20वें जन्मदिन पर दी बधाई

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा अब 20 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर बेटी को अजय देवगन और काजोल ने एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की खास तस्वीरें शेयर कर अपना प्यार जताया है। न्यासा देवगन बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो फिल्मों में कदम रखने से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा भले ही अभी बॉलीवुड में नहीं आई हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग एक एक्ट्रेस की तरह हैं। उनके लुक्स में भी काफी ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है। बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपनी लगजीरियस लाइफ, अपने काम, अपने एयरपोर्ट लुक्स के कारण चर्चाओं में रहते हैं। सिर्फ वही नहीं, बल्कि उनके बच्चे पैदा होने से लेकर इंडस्ट्री में लॉन्च होने तक लाइमलाइट का हिस्सा रहते हैं। इन दिनों जो लेटेस्ट स्टारकिड सुर्खियों में हैं, वह हैं अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन। न्यासा देवगन इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी कई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी उन्हें ट्रोल करने वाले लोग ही अब उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें सभी स्टार किड्स के बीच सबसे अधिक खूबसूरत बता रहे हैं। न्यासा के नाम पर कई फैन क्लब बने हैं। उनके लुक्स में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *