दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भूकंप के झटके
नई दिल्ली —–
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए हैं। हिंगोली शहर भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। रात 12 बजकर 41 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि इन झटकों से अभी किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में 2.6 तीव्रता के साथ भूकंप का झटके महसूस किए गए थे। शाम 7.28 बजे आए भूकंप का केंद्र पुणे से 21 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित पुरंदर तालुका में 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी 28 जनवरी को सुबह के वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी। भूकंप का केंद्र पश्चिमी दिल्ली में 15 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं 13 जनवरी को 13 जनवरी को नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। यही नहीं 25 दिसंबर को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए थे।