Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्लीसमाचार

न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली……..

न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के अनुपालन करते हुए 02 जनवरी, 2021 से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने आज इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी 15 अक्टूबर, 1985 को सिविल जज क्लास -प्प् के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और उन्होंने एक न्यायिक अधिकारी के रूप में विभिन्न स्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्हें 13 अक्टूबर, 2016 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 17 मार्च, 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *