Sunday, May 5, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़

बड़ी मशक्कत के बाद दुबे गिरफ्तार 👉🏾 जानिए कौन है ये बिकरू कांड का आरोपी

कानपुर —

बिकरू कांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फरार पचास हजार के इनामी वितुल दुबे को घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार कर लिया है। बीते छह माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बीते सप्ताह उसपर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी। उसका पिता अतुल दुबे और चचेरा भाई अमर दुबे पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। हालांकि अभी पुलिस अफसर वितुल दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बताने से बच रहे है
चैबेपुर के बिक गांव में दो जुलाई 2020 की रात दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और फायरिंग कर दी थी।

👉🏾 सेलाकुई पुलिस परिजनो के लिए बनी भगवान , भटके बच्चे को परिवार से मिलाया —–http://www.khatanabulletin.com/archives/21408

इस घटना में तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित विकास दुबे समेत छह आरोपितों को एनकाउंटर में मार दिया था, जबकि अबतक 36 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना में नामजद आरोपित वितुल दुबे फरार हो गया था, जिसकी पुलिस छह माह से तलाश कर रही थी। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था, छह माह तक गिरफ्तारी न हो पाने पर आइजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर पचास हजार रुपये कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *