Tuesday, May 7, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

राहुल गांधी ने किसानों को बताया सत्याग्रही, कहा – अपना हक लेकर रहेंगे

नई दिल्ली —

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों संगठनों का आंदोलन जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधा है। राहुल गांधी ने चंपारण का जिक्र करते हुए दिल्ली बॉर्डर पर मौजूद आंदोलनकारी किसानों की तुलना श्सत्याग्रहियोंश् से की। राहुल गांधी ने कहा कि किसान सरकार से अपना हक ले कर रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है। तब अंग्रेज कंपनी बहादुर था, अब मोदी-मित्र कंपनी बहादुर हैं, लेकिन आंदोलन का हर एक किसान-मजदूर सत्याग्रही है जो अपना अधिकार लेकर ही रहेगा।

आपको बता दें कि श्सत्याग्रहश् को सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक विरोध का एक तरीका माना जाता है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ महात्मा गांधी ने भी सत्याग्रह का ही तरीका अपनाया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1917 में महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण में सत्याग्रह किया था, जब उन्होंने किसानों के मजबूरन इंडिगो खेती करने के खिलाफ आंदोलन किया था। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठन दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच अब तक 7 दौर की वार्ता हो चुकी है जिसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच दो मुद्दों पर सहमति बन गई है। किसान संगठन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब कल यानी 4 जनवरी को किसान संगठनों और सरकार के बीच अगले दौर की बातचीत होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *