Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

सीएम त्रिवेंद्र रावत दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज

देहरादून —-

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स से आज यानी शनिवार को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि, डिस्चार्ज होने के बाद भी वह अभी कुछ दिन दिल्ली में ही रहेंगे। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब बिल्कुल सामान्य है और किसी तरह के कोई लक्षण भी नहीं हैं।
मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह अपने आवास में ही आइसोलेशन में थे। 27 दिसंबर को हल्का बुखार आने पर मुख्यमंत्री को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया।

देखिये — click 👇🏻👇🏻👇🏻 — उक्रांद ने किसानों के समर्थन में दिया धरना http://www.khatanabulletin.com/archives/21187

इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर 28 दिसंबर को उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया। उनकी पत्नी और बेटी को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिल्कुल सामान्य है। एक दिन पहले उनकी तमाम जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई थीं। उनकी पत्नी और बेटी भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *