Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़

ममता का भाजपा पर आरोप, विधायक को खरीद सकते हैं, तृणमूल कांग्रेस को नहीं

कोलकाता —–

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2021 में विधानसभा चुनाव जीतेगी। इस मौके पर भाजपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आप कुछ विधायकों को खरीद सकते हैं, लेकिन आप तृणमूल कांग्रेस को नहीं खरीद सकते हैं। जनता पर पार्टी छोड़कर जाने वालों का कोई प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि लोग हमारे साथ हैं।ष् ममता ने कहा कि बाहरी लोग बंगाल में आ रहे हैं, रवींद्रनाथ टैगोर और नजरुल इस्लाम के जीवन दर्शन का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। मैं वास्तव में बुरा महसूस करती हूं, जब मैं विश्व भारती में सांप्रदायिक राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखती हूं। ये लोग बंगाली ऑइकन के बारे में नहीं जानते हैं, फिर भी उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म शांति निकेतन में हुआ था। यह गुरुदेव का अपमान है, क्योंकि रवींद्रनाथ ने अपने जन्म के 60 साल बाद शांति निकेतन की स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *