Sunday, May 5, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

सिक्किम की महिलाएं इंटरनेट चलाने में देश में अव्वल

नई दिल्ली ——-

इंटरनेट चलाने में सिक्किम की महिलाएं और गोवा के पुरुष देश में अव्वल हैं। वहीं, इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं करने वालों में बिहार की महिलाएं और मेघालय के पुरुष पीछे हैं। बिहार की 10 में से 8 महिलाओं ने कभी इंटरनेट नहीं चलाया। यही स्थिति टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर आंध्र प्रदेश की भी है। गुजरात, कर्नाटक की तुलना में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की ज्यादा महिलाएं इंटरनेट चला रही हैं। गुजरात की 69 फीसदी महिलाओं ने इंटरनेट नहीं चलाया है। चैंकाने वाली बात है कि इंटरनेट चलाने में लद्दाख की महिलाओं की स्थिति गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र, बंगाल समेत 17 राज्यों से बेहतर है। चैंकाने वाली बात है कि इंटरनेट चलाने में लद्दाख की महिलाओं की स्थिति गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र, बंगाल समेत 17 राज्यों से बेहतर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *