Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

पीएम मोदी पर हमला करते-करते अपनी ही पार्टी को घेर बैठे दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली ————-

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से पंजाब-हरियाणा सहित कई जगहों से आए किसान डटे हुए हैं। अब किसान आंदोलन की गूंज देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच चुकी है। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को घेरा, मगर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी तंज कसा। दिग्विजय सिंह ने एक सभा के दौरान कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं और कांग्रेसी सो रहे हैं। दरअसल, राजगढ़ में एक सभा के दौरान दिग्विजय सिंह कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, मगर हमारे एमपी के किसान भोले-भाले हैं और यहां तो कांग्रेसी भी सो रहे हैं। फिर उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ आप लोग आवाज उठाइए। गौरतलब है कि किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने के खिलाफ राजगढ़ में यूथ कांग्रेस ने यात्रा निकाली थी, जिसे दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान इन्होंने ये बातें कहीं। बता दें कि दिल्ली में पिछले एक महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान एमएसपी की लिखित गारंटी चाहते हैं और ये कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *