Saturday, May 18, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

पीएम मोदी विश्वभारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली ——–

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शांतिनिकेतन में विश्व भारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए के जरिये 11 बजे से संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को जानकारी दी है। शांति निकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय की शुरुआत एक आश्रम के तौर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में 7 एकड़ जमीन पर एक आश्रम के तौर पर की थी। जहां बाद में रवींद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय को स्थापित किया और इसे विज्ञान के साथ कला और संस्कृति की पढ़ाई का उत्कृष्ट केंद्र बनाया। वर्ष 1901 में केवल 5 छात्रों के साथ गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर ने इसकी शुरुआत की थी। 1921 में इसे राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और वर्तमान में यहां 6000 से भी ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विश्व भारती देश की सबसे पुरानी केंद्रीय यूनिवर्सिटी है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *