Wednesday, May 22, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

प्रधानमंत्री बड़ा दिल दिखाएं और कृषि कानूनों को वापस लें – गहलोत

नई दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की मांग मानते हुए नए कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार में संवेदनशीलता नहीं बची है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संवाददताओं से बातचीत में कहा कि किसानों के साथ में अन्याय हो रहा है। किसान भारी ठंड में बैठे हुए हैं लेकिन उनकी बात पर कोई गौर नहीं कर रहा है।

सरकार में बैठे लोगों में संवेदनशीलता नाम की चीज नहीं बची है। गहलोत ने कहा इन किसानों में खेतिहर किसान भी हैं, भूमिहीन मजदूर भी हैं। बड़े-छोटे सब किसान हैं और सब दुखी हैं। सरकार को चाहिए, प्रधानमंत्री जी को खुद को चाहिए कि वह बड़ा दिल रखें और प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाएं। अगर वह कानून वापस लेते हैं, जनता का मान सम्मान बढ़ता है और लोकतंत्र मजबूत होता है। इनको अपना अहम-घमंड छोड़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *