एक तरफ पुलिस की बड़ी मिशाल, दूसरी और महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कराई थू थू
नई दिल्ली ——-
भारत सहित दुनिया भर में रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध हैं, लेकिन ये काम बदस्तूर जारी है। हालांकि, रिश्वत की घटनाएं सामने आने पर उन पर कार्रवाई भी होती है, फिर भी यह जारी है। हाल ही में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस की एक महिला सिपाही के रिश्वत मांगने का अलग ही अंदाज सामने आया है। इस के वीडियो में महिला सिपाही के रिश्वत लेने का अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर जमकर मजे ले रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर स्कूटी सवार महिलाओं को चालान काटने के लिए उन्हें रोक लेती है। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठी एक महिला को कुछ कहती है, जिसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला नीचे उतर कर पुलिसकर्मी के पास आती है और उसकी बैक पॉकेट में नोट डाल देती है। सिपाही महिलाओं को एक इशारा देती है कि अब वो जा सकती हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर श्जाने भी दो यारोश् नाम के एक पेज पर 18 दिसंबर को पोस्ट किया है।
यूजर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, श्श्नो गूगल पे, नो फोन पे, डायरेक्ट पॉकेट पे।श् श्32 सेकेंड के इस वीडियो को 27 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि ष्इस देश को कौन बदल सकता है, भ्रष्टाचारियों से भरा।ष् एक अन्य यूजर ने वीडियो पोस्ट किया, ष्मेरा भारत महान। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे के साई चैक का है। डीसीपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को निलंबित किया है। हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।