Sunday, May 5, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

9 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता उतरी किसानों के समर्थन में बोली- दुनिया के लाखों कार्यकर्ता किसानों के साथ

नई दिल्ली ——

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अब भारत की रहने वाली 9 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता भी उतर आई हैं। लाइसेंसप्रिया कंगुजम ने किसानों द्वारा जताए जा रहे कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में साथ देते हुए कहा कि दुनिया के लाखों जलवायु कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं। शनिवार को पेरिस समझौते की 5 वीं वर्षगांठ पर उन्होंने इसका ऐलान किया। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा, श्हमारे किसान जलवायु परिवर्तन के सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं। लगातार बाढ़, सूखा और अन्य चरम मौसम की घटनाएं जैसे चक्रवात, टाइफून, टिड्डियां, आदि उनकी फसलों को नष्ट कर रही हैं। प्रत्येक वर्ष हजारों किसान मर रहे हैं। हमारे नेताओं को किसानों की आवाज सुननी चाहिए। हम अपने किसानों के लिए न्याय चाहिएश्। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द चल रहे किसानों के संकट को हल करने के लिए एक स्थायी समाधान निकालना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *