Saturday, May 18, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी बने दादा, बहू श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली ———-

देश के अरबपति कारोबारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार की सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश आज माता-पिता बन गए। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मुकेश और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। नए सदस्य के आने से मेहता और अंबानी परिवार खुशी से झूम रहा है।

बात दे कि आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पिछले साल करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *