किसान आंदोलन में कूदा पाक, मंत्री फवाद चौधरी ने कहा किसानों पर हो रहा अत्याचार, भारत में खतरे में अल्पसंख्यक
चंडीगढ़ ———————]
पंजाब से उठे किसान आंदोलन में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट किया है कि भारत में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। भारत में अल्पसंख्यक समुदाय खतरे में है। फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैशटैग के साथ में एंडिया लिखा है। चौधरी का यह ट्वीट भारत में किसानों के आंदोलन को उग्र करने के नजरिए से देखा जा रहा है।
इससे पहले चौधरी दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर भी भारत विरोधी तेवर दिखाते हुए आग में घी डालने का काम करते रहे हैं। इस बार भी ज्यों-ज्यों आंदोलन उग्र हो रहा है, पाकिस्तान समर्थित ट्विटर हैंडल्स से उग्र शब्दवाली इस्तेमाल की जा रही है। इसी कड़ी में एक अन्य वैरीफाइड ट्विटर अकाउंट के जरिए किसान आंदोलन को केंद्र बनाकर खालिस्तान की आवाज बुलंद की है। इससे पहले पंजाब में भी किसान आंदोलन के दौरान सिंघू बॉर्डर पर खालिस्तान के नारे बुलंद किए गए थे।