दिल्ली में इवेंट मैनेजर के साथ रेप, सोनीपत के दो युवक गिरफ्तार
नई दिल्ली
दिल्ली में तमाम कवायदों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले रुक नहीं आ रहे हैं। दिल्ली की एक होटल में रेप का मामला सामने आया है। मुंबई की रहने वाली एक इवेंट मैनेजर के साथ रेप की वारदात के बारे में पता चला है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने सोनीपत के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 18-19 नवंबर की रात की है। आरोप के मुताबिक पीड़ित महिला मिक्की नाम के अपने दोस्त से मिलने के लिए कनॉट प्लेस गई थी। मुलाकात के दौरान मिक्की के साथ उसका एक दोस्त नवीन भी मौजूद था। पीड़िता के आरोपों के मुताबिक रास्ते में नवीन ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद मिक्की महिला को होटल छोड़ने गया था। आरोप है कि इस दौरान मिक्की ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर सोनीपत के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।