Tuesday, April 30, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

भारतीय पर्यटकों को भारत सरकार की मिलेगी सेवाएं

नई दिल्ली
उमंग के 3 साल पूरे होने और 2000़ सेवाओं का लक्ष्य प्राप्त करने के अवसर पर केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संचार तथा विधि एवं न्यायमंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में 23 नवम्बर 2020 को शाम चार बजे एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य करीब 20 भागीदार विभागों से सुझाव और फीडबैक हासिल करना है। उमंग के मुख्य भागीदारों में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), प्रत्यक्ष लाभ अंतरण विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पशु पालन मंत्रालय तथा कर्मचारी चयन आयोग शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के सहयोग से उमंग का एक अंतरराष्ट्रीय संस्करण कुछ चुनिंदा देशों जैसे अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर और न्यूजीलैंड के लिए जारी किया जाएगा। यह संस्करण इन देशों में रह रहे भारतीय छात्रों, प्रवासी भारतीयों और भारतीय पर्यटकों को किसी भी समय भारत सरकार की सेवाएं प्राप्त करने में मदद करेगा। यह भारत को उमंग पर उपलब्ध ‘भारतीय संस्कृति’ सेवाओं के जरिए विश्व तक पहुंच बनाने और विदेशी पर्यटकों में भारत की यात्रा के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने में मददगार होगा। उमंग मोबाइल ऐप (नए युग के प्रशासन के लिए एकीकृत मोबाइल एप्लीकेशन) भारत सरकार का समग्र, एकमात्र, एकीकृत, सुरक्षित, बहुआयामी, बहुभाषी, बहुसेवा प्रदाता मोबाइल ऐप है। इसके जरिए केन्द्र और राज्यों के विभिन्न संगठनों की उच्च प्रभाव वाली सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *