Monday, May 6, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

निजी क्षेत्र के सहयोग से समस्तीपुर रेल मंडल के छोटे स्टेशनों पर बनाए जाएंगे गोदाम

मधुबनी –

समस्तीपुर रेलमंडल के प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने कहा है कि मंडल के छोटे स्टेशनों पर भी छोटे कारोबारियों को माल गोदाम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह बात वाणिज्य अधिकारियों एवं मंडल के विभिन्न माल गोदामों के व्यापारियों के बीच हुई एक बैठक में कही। माहेश्वरी ने कहा भारतीय रेल ने माल ढुलाई व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से छोटे स्टेशनों पर प्राईवेट पार्टिंयों के निवेश से माल गोदाम विकसित करने की योजना बनाई है। इस क्रम में समस्तीपुर रेल मंडल में भी कई जगहों पर माल गोदाम का निर्माण किया जाना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने व्यापारियों को रेलवे बोर्ड के पॉलिसी से व्यापारियों को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल प्रशासन व्यापारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने लिए कटिबद्ध है। रेलवे माल ढुलाई हेतु सस्ता एवं सुरक्षित साधन है। उन्होंने व्यापारियों को माल ढुलाई से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। साथ हीं व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को भी सुना गया। मंडल रेल प्रबंधक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर समुचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *