Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन: अजय कुमार

ऋषिकेश

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यकर्त्ताओं का मार्ग दर्शन किया। देहरादून रोड स्थित सनराइज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के उदय से लेकर वर्तमान तक यात्रा सहित समर्पित नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की भूमिका को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्त्ता आधारित संगठन है। 2014 के बाद भारतीय राजनीति का दर्शन ही बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है। कई राजनीतिक दलों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। क्षेत्रीय दल अपने वजूद के लिए लड़ रहे हैं। देश की सेवा का भाव लेकर प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा भारत स्वच्छ बने ऐसा विचार देने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। देश का नेतृत्व 2014 के बाद कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व के हाथों में है। देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष किया। आज उनका सपना साकार हो रहा है। देश में श्री राम मंदिर बनने जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका साथ की अवधारणा के साथ भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार विकास के कार्य कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग में जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, देवेंद्र दत्त सकलानी, संदीप गुप्ता, हिमांशु संगतानी समेत भाजपा के पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *