Sunday, April 28, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

भारत के साथ अमेरिका के मजबूत रिश्ते, चीन और पाक को दिया करारा जवाब – हेली

वाशिंगटन

अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने है। इस बीच डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रचार जोरों पर किया जा रहा है। भारतवंशी निक्की हेली भी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए प्रचार करने में जुटी हई है। भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय और अमेरिकी संबंधों सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लिए वित्तीय सहायता रोकना और चीन पर भी अपने विचार रखे। निक्की ने कहा भारत के साथ अमेरिका के इतने मजबूत रिश्ते पहले कभी नहीं हुए है। भारत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वहां लोकतंत्र है और यह अमेरिका के साथ मेल खाता हैश्।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी के बीच अच्छे रिश्ते हैं। इसके साथ ही दोनों देश रक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ अमेरिका के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। निकी ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान आंतकवादियों को पनाह देने के साथ-साथ अमेरिकी सैनिकों को मारने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने पाक को अरबों डॉलर की सहायता देने से इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कैरोलिना के दो बार की गवर्नर निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन में पहली कैबिनेट रैंकिंग भारतीय अमेरिकी थीं। अब वह ट्रंप के लिए प्रचार कर वोट मांग रही हैं। उन्होंने चीन पर हमला करते हुए कहा कि चीन अमेरिका की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। निक्की ने कहा कि चीन को उन्होंने बौद्धिक संपदा चोरी के लिए नोटिस पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *