Saturday, May 18, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

चुनावी रैली में पीएम मोदी ने भोजपुरी में लोगों को किया प्रणाम

पटना

पीएम मोदी की बिहार विधान सभा चुनाव में एंट्री हो गई है। सासाराम में रैली करते हुए पीएम मोदी ने भोजपुरी में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले पूर्व मंत्री राम विलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने भोजपुरी में कहा,श् कि बिहार के स्वाभिमानी और मेहनती भाई बहन आप सभी के परनाम। बिहार ने अपने 2 सपूतो को खोया है। दलितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि। बाबू
रघुवंश प्रसाद जी भी हमारे बीच नहीं है, उनको भी श्रद्धांजलि। आज रोहतास के साथ-साथ आस-पास के अन्य जिलों के साथी भी यहां आए हैं। तकनीक के माध्यम से काफी साथी और एनडीए के उम्मीदवार हमारे साथ जुड़े हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। पीएम ने कहा,श्आज रोहतास के साथ-साथ आस-पास के अन्य जिलों के साथी भी यहां आए हैं। तकनीक के माध्यम से काफी साथी और एनडीए के उम्मीदवार हमारे साथ जुड़े हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। सबसे पहले तो मैं बिहार के लोगों को दो बातों के लिए बधाई देना चाहता हूं। पहली बधाई इस बात के लिए, कि बिहार के लोग इतनी बड़ी आपदा का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज बिहार कोरोना का मुकाबला करते हुए सारी सावधानियों के साथ लोकतंत्र का पर्व मना रहा है। दूसरी बधाई मैं बिहार के लोगों को इसलिए देना चाहता हूं क्योंकि चुनाव से इतने दिन पहले ही उन्होंने अपना स्पष्ट संदेश सुना दिया है मैंने बिहार के बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। एक बात जो बिहार के लोगों में बहुत अच्छी होती है, वो है उनकी स्पष्टता। वो कन्फ्यूजन में नहीं रहते, किसी भ्रम में नहीं रहते ।बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है। उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे। बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप्प पड़ जाना। आज बिजली है, सड़के हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *