Sunday, May 5, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

यूपी में अपराधी बेखौफ अपहरण कर मासूम की निर्मम हत्या


बांदा
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के चैसड़ गांव में आठ साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसके मुंह-आंख में फेवीक्विक डालाकर पुआल और उपलों के नीचे दबा दिया गया। उसके गुप्तांग व शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने गांव के ही दंपति को हिरासत में लिया है। चैसड़ निवासी शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा का आठ साल का बेटा प्रिंस सोमवार को चाचा राजेंद्र कुमार के घर जाने के लिए निकला था। राजेश का घर गांव के बाहर है। वह कॉलेज में छुट्टी के बाद पहले गांव स्थित मंदिर चले गए वहां से घर पहुंचे तो बेटा नहीं था। पत्नी पुष्पा ने बताया कि पेट में दर्द होने पर वह आंगनबाड़ी दवा लेने गया था, जहां से चाचा के घर चला गया। देर तक वापस न आने पर राजेश बेटे को लेने राजेंद्र के घर पहुंचे। राजेंद्र की पत्नी ने बताया कि सुबह 10रू30 बजे तक प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था, फिर पता नहीं कहां चला गया। सबने मिलकर खोजा, पर प्रिंस नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पास पहुंचने से पहले राजेश को फोन पर धमकी दी गई कि प्रिंस उसके कब्जे में है। राजेश ने पुलिस यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग और ग्रामीण प्रिंस को फिर खोजने निकले। तभी एक महिला को तालाब के किनारे बच्चे की चप्पल मिली। राजेश ने इसे प्रिंस की बताईं। फिर उपले व पुआल को हटाकर देखा तो प्रिंस का शव नीचे दबा था। शक के आधार पर राजेंद्र के घर के बगल में रहने वाले दंपत्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *